{"_id":"831bbabe6288959b0bb60d800f5dfab0","slug":"wave-world-kabaddi-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैनकॉवर लायंस ने टाइगर्स को किया परास्त","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
वैनकॉवर लायंस ने टाइगर्स को किया परास्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Oct 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेव वर्ल्ड कबड्डी लीग के मैच में शनिवार को वैंकूवर लायंस ने यो-यो टाइगर्स को 68-53 से पराजित किया। मोहाली हॉकी स्टेडियम में खेले गए कबड्डी लीग मुकाबले में शनिवार को यो-यो टाइगर्स व वैंकूवर लायंस की टीमें आमने-सामने थी। मुकाबले के पहले क्वार्टर में वैंकूवर लायंस की टीम हावी रही और यो-यो टाइगर्स पर 18-13 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
वैंकूवर की ओर से रेडर कुलजीत ने 4 अंक और सुच्चा सिंह ने 3 अंक प्राप्त किए, जबकि यो-यो टाइगर्स के रेडर गुरसेवक ने 4 अंक व रुपिंदर ने 3 अंक हासिल किया। दूसरे क्वार्टर में भी वैंकूवर लायंस की टीम हावी रही और स्कोर 38-23 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वैंकूवर लायंस की ओर से रेडर बलवान व सुखवीर ने 4-4 अंक बनाए। जबकि यो-यो टाइगर्स की तरफ से रेडर विकास 3 व गुरसेवक ने 2 अंक हासिल किए। तीसरे क्वार्टर में भी वैंकूवर लायंस ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
टीम से रेडर कुलजीत ने 4, नरेंद्र ने 2 व बलवान ने 5 अंक हासिल किए। यो-यो के रेडर विकास ने 3 व गुरसेवक ने 4 अंक हासिल किए। चौथे क्वार्टर में वैंकूवर लायंस ने यो-यो टाइगर्स को 68-53 से हराकर मुकाबला जीत लिया।