फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water sports player and coach being awarded.

वाटर स्पोर्ट्स के 40 खिलाड़ी, कोच हुए सम्मानित

Wed, 04 Mar 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Mar 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
water sports player and coach being awarded.

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले प्रदेश के क्याकिंग, कनो, कनो सलालम और कनो पोलों के करीब 40 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को सम्मानित किया।

विज्ञापन


खेल विभाग और उत्तरांचल क्याकिंग, कनोइंग और राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। वर्ष 2014 के पदक विजेताओं को पुरस्कार धनराशि का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वाटर स्पोर्ट्स में महिला टीम तैयार करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने की घोषणा की। साथ ही ओल्ड सोनाली नहर को चौड़ा कर उसे क्याक और कनो का अंतरराष्ट्रीय मैदान और रुद्रप्रयाग के चंद्रापुरी में मंदाकिनी नदी पर क्याकिंग सलालम का कोर्स शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद देने की बात भी कही। कार्यक्रम में समारोह में खेल सचिव शैलेश बगोली, अर्जुन अवॉर्डी सुरेंद्र सिंह कनवासी, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा, उत्तरांचल क्याकिंग, कनोइंग व राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केदार सिंह फोनिया, कोषाध्यक्ष मनोज रावत, बीईजी के खेल अधिकारी और एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ले. कर्नल संदीप शर्मा, कैप्टन मनिकृष्णन, विधायक गणेश गोदियाल, सुंदर लाल मंद्रवाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

पढ़‌िए, ये खिलाड़ी किए जाएंगे सम्मानित

water sports player and coach being awarded.

सम्मानित खिलाड़ी (राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक)
दिग्विजय नेगी, रुड़की- 41 स्वर्ण, 13 रजत, 1 कांस्य
भूपेंद्र सिंह पुंडीर, नेहरु कालोनी- 47 स्वर्ण, 3 रजत
मनीष जखवाल, पौड़ी- 6 स्वर्ण, 13 रजत, 3 कांस्य
अजीत शाह, गौचर- 25 स्वर्ण, 6 रजत, 3 कांस्य
अनुज सिंह, कर्णप्रयाग- 3 स्वर्ण, 1 रजत
राजू रावत, कोटद्वार- 20 स्वर्ण, 3 रजत, 1 पदक

नीतिश पंवार, रुड़की : अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग खिलाड़ी
अरुण सजवाण, अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग कोच
मोहम्मद अली, चकराता- कनो पोलो कोच और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
धर्मेंद्र भंडारी, विक्रम भंडारी, शिवपुरी- अंतरराष्ट्रीय कनो खिलाड़ी
एल जॉनसन सिंह -कनो और क्याक के साई कोच

महेशन, उपेन्द्र पाल सिंह, दिलीप बेनीवाल, विनोद पी,  फिलिप मैथ्यू और जॉन वर्गीज, राजीव कुमार, पीयूष शर्मा, मुकेश शर्मा, गौरव तोमर, सन्नी कुमार, किशोर गुरुंग, मोहित कुमार , अतुल कुमार, ओ पियो कुमार और पीएच ईबोंगा सिंह-क्याकिंग और कनो खिलाड़ी, दीपक भंडारी, जवान प्रसाद, अनिल भंडारी, धनवीर भंडारी और दिनेश पांडे- कनो सलालम खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed