फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vollyball tourmanet in uttarakhand

उत्तराखंड को फिर मिली वॉलीबॉल की मेजबानी

Thu, 17 Jul 2014 04:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Jul 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
vollyball tourmanet in uttarakhand

नेशनल जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड को फिर नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने शुरु की तैयारियां
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने देहरादून को नवंबर में नेशनल स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चुना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।


जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की होगी। शिक्षा विभाग की राज्य खेल समन्वयक जया नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में फेडरेशन से जुड़ी 40 यूनिटों की टीमें शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने पवेलियन ग्राउंड, परेड ग्राउंड और ओएनजीसी वॉलीबॉल कोर्ट को प्रतियोगिता के लिए चयनित किया है।

नौटियाल ने बताया कि पवेलियन ग्राउंड में राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो चुका है, वहां कोर्ट भी बने हुए हैं।

जबकि परेड ग्राउंड में बन रहे खेल परिसर में नए वॉलीबॉल कोर्ट भी नवंबर से पहले बन जाएंगे। इस संबंध में खेल विभाग को पत्र भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed