{"_id":"1ae6f62862b0b78bb0f5ab18600380f2","slug":"volleyball-tournament-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की जीत से वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड की जीत से वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Nov 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
60वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-17 बालक-बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप में मेजबान उत्तराखंड ने जीत के साथ शानदार आगाज किया।
विज्ञापन
पवेलियन ग्राउंड में सुबह सवा 11 बजे खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने उत्तराखंड के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच उत्तराखंड और विद्या भारती के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने तीन सेटों में 3-0 मैच अपनी झोली में डाला।
सुबह खेल के औपचारिक उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल, डीएसओ सतीश कार्की, रविंद्र रावत, जया नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन