{"_id":"08bff104fd244a29b14256bf7721298f","slug":"virendra-sehwag-enters-on-kings-eleven-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीति की टीम में चलेगा विस्फोटक वीरू का बल्ला","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
प्रीति की टीम में चलेगा विस्फोटक वीरू का बल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की इंट्री ने किंग्स इलेवन पंजाब की बांछे खिला दी हैं। वीरेंद्र सहवाग की इंट्री से अब आईपीएल सीजन-7 में किंग्स इलेवन पंजाब कुछ नए तेवर में नजर आ सकता है।
विज्ञापन
आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल जानसन, जार्ज बैली, चेतेश्वर पुजारा, शान मार्श, रिद्धिराम साहा, लक्ष्मीपति बालाजी, थिसारा परेरा के संग वीरेंद्र सहवाग का बल्ला गजब ढाएगा।
विज्ञापन
प्रमोर्ट्स ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग एक बल्लेबाज होने के साथ ही गेंदबाज भी हैं। टीम में सहवाग की मौजूदगी टीम को ज्यादा मजबूत करेगी।