{"_id":"39b65c364d24bb95efa19f4cce01b243","slug":"vijay-merchant-trophy-punjab-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मर्चेंट ट्राफी पर पंजाब का कब्जा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विजय मर्चेंट ट्राफी पर पंजाब का कब्जा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 में पंजाब ने हरियाणा को एक पारी और 81 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का मुकाबला पटियाला के ध्रुव पांडव स्टेडियम में खेला गया। मैच में शुभम गिल के दोहरे शतक ने पंजाब को हरियाणा के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
तीन दिवसीय ट्रॉफी में हरियाणा की टीम ने पहली पारी में 213 रन बनाए। एडी तनवर ने 79 और पीआर दलाल ने 41 रन बनाए। मयंक ने धारदार गेंदबाजी करते 53 रन देकर 5 विकेट झटके।
विज्ञापन
रेशम शर्मा ने 55 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, पंजाब ने 8 विकेट पर 451 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। शुभम गिल ने 248 गेंदों पर 205 रन बनाए।
मयंक सिद्धू ने 80 रन बनाए। हरियाणा के एडी तनवर ने 80 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, हरियाणा की दूसरी पारी 157 के स्कोर पर सिमट गई।
इस तरह पंजाब ने हरियाणा को एक पारी और 81 रनों से हरा दिया।