{"_id":"e46e5bc912cc081e96893da28b9d6161","slug":"vijay-merchant-trophy-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मर्चेंट ट्रॉफीः एमपी ने यूपी पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विजय मर्चेंट ट्रॉफीः एमपी ने यूपी पर कसा शिकंजा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Oct 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान आशुतोष शर्मा और सूरज सेंगर ने शुरुआती झटकों से उबारते हुए मध्य प्रदेश को विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच के पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश ने 7 विकेट खोकर 344 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। जबकि शतकवीर बल्लेबाज सूरज 126 रन बनाकर अभी भी मैदान पर टिके हुए हैं।
विज्ञापन
एमपी ने जीता टॉस
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में शुक्रवार को टॉस जीतकर मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मगर 5 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज राहुल को पूर्णांक त्यागी ने पगबाधा आउट कर एमपी को पहला झटका दिया।
विज्ञापन
28 रन पर रिषभ और अंकुश सिंह को भी पूर्णांक और अटल बिहारी राय ने पवेलियन भेजकर एमपी को बैकफुट पर धकेल दिया। मगर यहां से एमपी के कप्तान आशुतोष शर्मा और सूरज सेंगर ने टीम को संभाला और 142 रन की साझेदारी की टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया।
आशुतोष शर्मा ने आक्रामक पारी खेली और 77 गेंद में 110 रन बनाए। खतरनाक होती साझेदारी को अटल बिहारी राय ने आशुतोष को यश रतन के हाथों कैच कराकर तोड़ा। दूसरा सत्र पूरी तरह एमपी के बल्लेबाजों के नाम रहा।
यूपी के पूर्णांक ने चटकाए 3 विकेट
मगर चाय के बाद यूपी के गेंदबाजों ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट चटकाकर एमपी को समेटने की कोशिश की, लेकिन सूरज सेंगर ने एक छोर से पारी को टिकाए रखा और 256 गेंद में 126 रन पर नाबाद लौटे। दूसरे छोर पर शुभम जोशी 20 रन पर नाबाद रहे।
यूपी के पूर्णांक त्यागी ने 21 ओवर में 72 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इससे पहले सुबह मैच का उद् घाटन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा, एसीए के संस्थापक आरपी ईश्वरन भी मौजूद थे।