{"_id":"0606b579a13f8018f6ae9881d07c9cc4","slug":"vijay-merchant-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मर्चेंट ट्रॉफीः यूपी का एमपी को करारा जवाब","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विजय मर्चेंट ट्रॉफीः यूपी का एमपी को करारा जवाब
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 02 Nov 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच की पहली पारी में मध्य प्रदेश को करारा जवाब दिया है। मध्य प्रदेश की पहली पारी में दिए 427 रन के बड़े स्कोर के जवाब में उत्तर प्रदेश ने मैच के दूसरे दिन पहली पारी में तीन विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश को 427 रन पर रोका
रविवार को अंडर-16 वर्ग के इस मैच का अंतिम दिन है। ऐसे में मैच का ड्रा होना तय है। देहरादून की अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को मैच के दूसरे दिन मध्य प्रदेश ने सात विकेट पर 344 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
मगर 22 रन अभी टीम के खाते में जुड़े थे, तभी पूर्णांक ने पहले दिन के शतकवीर सूरज सेंगर को पगबाधा आउट कर झटका दिया। पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम को बढ़े स्कोर की ओर ले जाने की कोशिश की, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्णांक ने पांच विकेट झटककर मध्य प्रदेश को 427 रन पर रोक लिया।
विज्ञापन
शुभम जोशी ने 61 रन की शानदार पारी खेली। पहली पारी में उत्तर प्रदेश की टीम को एच रिजवान और यश रतन ने सधी हुई शुरुआत दी, लेकिन महेंद्र पाल ने यश को आउट कर साझेदारी का 36 के कुल टीम स्कोर पर अंत किया।
इसके बाद रिजवान और समीर चौधरी ने 39.6 ओवर में 148 रन की साझेदारी कर यूपी को संकट से उबारा। खतरनाक बनती साझेदारी को शुभम ने रिजवान को बोल्ड कर तोड़ा। रिजवान ने 146 गेंद में 128 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर समीर चौधरी 71 रन पर टिके हुए थे।