{"_id":"2ff445447abccd1dbf4e9ae1f4199df4","slug":"vijay-cant-won-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय कैंट ने जीता विवेकानंद स्मृति खिताब","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विजय कैंट ने जीता विवेकानंद स्मृति खिताब
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Apr 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकित और अनिरुद्घ थापा के शानदार खेल के दम पर विजय कैंट ने विवेकानंद स्मृति मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं विजय कैंट को लगातार दूसरी बार इस सत्र के टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
पहले हाफ में बनाई बढ़त
सर्वगुण सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विजय कैंट और गढ़वाल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती मिनट से ही दोनों टीमों ने बढ़त बनाने के लिए जोरदार प्रयास किए, लेकिन टीमें मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सकी।
विज्ञापन
मैच के 24वें मिनट में अनिरुद्घ थापा के शानदार पास पर अंकुर ने गेंद को गोलपोस्ट में उलझाकर विजय कैंट को 1-0 की बढ़त दिलाई।
गढ़वाल स्पोर्टिंग रही विफल
गोल खाने के बाद गढ़वाल स्पोर्टिंग ने जवाबी हमला किया, लेकिन टीम इसे भुनाने में कामयाब नहीं हो सकी। पहले हाफ में विजय कैंट ने 1-0 की बढ़त कायम रखी।
दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष हुए। मगर विजय कैंट की रक्षापंक्ति ने गढ़वाल स्पोर्टिंग के सभी प्रयासों को विफल कर दिया। निर्धारित समय तक विजय कैंट 1-0 की बढ़त कायम रखकर खिताब जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
मसूरी विधायक ने दिया इनाम
समापन समारोह में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने विजेता टीम को 15 हजार रुपये का चैक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये का चैक और ट्रॉफी दी गई।
इस दौरान वीएस रावत, राजेंद्र रावत, अंकित शर्मा, डीएस बिष्ट, शोभित शर्मा, राहुल रावत, राजीव गुरुंग, रमेश राणा आदि मौजूद थे।
आपदा पीड़ितों की होगी मदद
सर्वगुण सोसाइटी के अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट से जमा हुई राशि को गुप्तकाशी में आपदा पीड़ित बच्चों की मदद के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
संस्था ने गुप्तकाशी में आपदा प्रभावित बच्चों के लिए स्वामी विवेकानंद छात्रावास बनाया है। यह टूर्नामेंट आपदा प्रभावितों और मृतकों को समर्पित था।