फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vidushi got three gold in scating

स्टेट स्केटिंग में विदुषी को मिले तीन गोल्ड

Mon, 18 Nov 2013 10:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Nov 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
Vidushi got three gold in scating
विदुषी रावत का चंडीगढ़ स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में जलवा देखकर हर कोई हैरान हो गया। सेक्टर 48 स्थित बैन्यन ट्री स्कूल की स्टूडेंट ने रविवार को हुई इस प्रतियोगिता में तीन गोल्ड जीते हैं।
विज्ञापन


सेंट कबीर स्कूल-26 में हुई इस चैंपियनशिप में विदुषी ने अंडर-10 कैटेगिरी में यह मेडल जीते है। विदुषी को रिंक रेस वन, टू और टू ए में यह मेडल मिले हैं।

विदुषी का चयन मुंबई में 16 दिसंबर से होने वाली नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। विदुषी इससे पहले इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड जीत चुकी हैं। अब तक विदुषी स्केटिंग की राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 83 से अधिक पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन


विदुषी दिसंबर और जनवरी माह में तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह तीनों प्रतियोगिताएं मुंबई में हो रही है। इनमें 6 दिसंबर से होने वाली सीबीएसई नेशनल, 16 दिसंबर से होने वाली नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप और जनवरी 2014 में महोने वाली नेशनल स्कूल गेम्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर माह में ही विदुषी ने दिल्ली में हुई सीबीएसई की नार्थ जोन स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। सीबीएसई की कोल्हापुर और अमृतसर में हुई नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में भी विदुषी गोल्ड जीत चुकी है।


विदुषी को चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से स्केटिंग में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए स्वतंत्रता दिवस पर स्टेट अवार्ड से समानित किया जा चुका है। विदुषी रोलिंग टाइगर अकादमी की ट्रेनी है। परिजनों के अनुसार विदुषी का लक्ष्य इस साल नेशनल ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed