{"_id":"9bf0743d0cca1f3d7561a4f7ed88de54","slug":"vidika-badminton-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदिका बनी बैडमिंटन की सबसे नन्हीं चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विदिका बनी बैडमिंटन की सबसे नन्हीं चैंपियन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन टूर्नामेंट में विदिका पंवार सबसे नन्हीं चैंपियन बनी है।
विज्ञापन
विदिका ने अंडर-11 बालिका एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। अंडर-13 में दिव्यांशी जोशी ने फाइनल जीता। जबकि कबीर और कृष की जोड़ी अंडर-11 बालक युगल की चैंपियन बनी।
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में सोमवार शाम अंडर-11 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में विदिका पंवार ने श्रेया राणा को 21-13, 21-12 से हराकर फाइनल जीता। अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में दिव्यांशी जोशी ने दिव्यांशी रजवार को 21-3, 21-7 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
अंडर-11 बालक युगल वर्ग के फाइनल में कबीर और कृष की जोड़ी ने अनिल और राहुल को 21-10, 21-5 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं अंडर-11 बालक एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आहान ने कुशाग्र को 10-21, 21-16 21-9 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। दूसरे सेमीफाइनल में कबीर को दिव्यंाशु के न आने पर वॉकओवर मिला।
विज्ञापन