फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Veenu Makand trophy Winner Punjab

वीनू मांकड ट्रॉफी : अंडर-19 में पंजाब बना चैंपियन

Thu, 14 Nov 2013 12:50 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
Veenu Makand trophy Winner Punjab
पंजाब अंडर 19 टीम ने बंगाल अंडर 19 टीम को हराकर ऑल इंडिया वीनू मांकड ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया।
विज्ञापन


इसमें पंजाब की टीम ने बंगाल की टीम को 96 रनों से हरा दिया।

पंजाब के कप्तान करन कालिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब की शुरुआत खराब रही। बोर्ड पर टीम का स्कोर अभी 6 रन ही हुआ था कि सलामी बल्लेबाज करन शर्मा 1 स्कोर पर रन आउट हो गए।

इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह ने 79 रनाें की बेहरतीन पारी और एनएस चौधरी के 55 रनों की बदौलत पंजाब निर्धारित 50 ओवर में 236 का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। आउट होने से पहले अनमोलप्रीत सिंह ने 92 गेंद में 79 रन बनाए। इस पारी में 9 शानदार चौके शामिल रहे।
विज्ञापन


एनएस चौधरी ने तेजी से 54 गेंदों पर 55 रन बनाए। इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। गेंदबाजी में पीबी च्रकवर्ती ने 47 रन देकर 4 विकेट, और एए घई ने 64 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में रनों का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम की शुरुअता खराब रही और पूरी टीम 41.5 ओवर में 140 रनों पर सिमट गई। एए घई सबसे अधिक 22 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।


एसएस दास 16 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब की ओर से अर्जुन कुमार ने 23 रन देकर 2 विकेट, करन कालिया 1 विकेट, सिद्धार्थ शर्मा 1 विकेट, एजी पन्नू 1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed