{"_id":"d38a2fc25c23b36dbcaf20d5d0703485","slug":"vcc-club-won-the-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसीसी क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
वीसीसी क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीसीसी इलेवन ने सेक्टर-30 इलेवन को हराकर हिम्मत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबला विकास नगर के दशहरा मैदान में खेला गया।
विज्ञापन
हिम्मत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल वीसीसी इलेवन और सेक्टर-30 के बीच खेला गया। इसमें वीसीसी ने सेक्टर-30 इलेवन को रोमांचक मुकाबले में आठ रन से पराजित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेवा दल सीमित चंडीगढ़ के युवा प्रधान राकेश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की।
इस दौरान राजेश दत्त, राजेंद्र यादव, जय मंगल भी मौजूद थे। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की 32 टीमों ने भाग लिया था।