फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vandana katariya new sports officer

10 लाख ईनाम के साथ वंदना बनेंगी खेल अधिकारी

Mon, 13 Oct 2014 09:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Oct 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
vandana katariya new sports officer

जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी और एशियन गेम्स में देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाली वंदना को अब सही मायनों में सम्मान मिल सकेगा। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी को उत्तराखंड सरकार ने खेल विभाग में क्रीड़ाधिकारी बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार
रविवार को हुई खेल विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में भारत को हॉकी में कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली वंदना को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी गई।
विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार को खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने पुलिस लाइन में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन के समापन के दौरान हरिद्वार के रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया को नौकरी और सम्मान देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने बताया कि ईनाम की राशि स्वीकृत हो चुकी है। जिला क्रीड़ाधिकारी पद के लिए कवायद शुरू करने के निर्देश मिल गए हैं। इसमें एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है। विभाग की कोशिश राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि वंदना को दोनों सम्मान एक साथ दिए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed