फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand yash-shubham Subrato Scholarships.

फुटबॉल में होनहारों का दम, सुब्रतो स्कॉलरशिप की हासिल

Thu, 18 Feb 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून Updated Thu, 18 Feb 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand yash-shubham Subrato Scholarships.

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के दो होनहार फुटबॉलरों ने अपने प्रदर्शन के बूते सुब्रतो कप स्कालरशिप हासिल की है। इसके तहत एक छात्र को जहां 25,000 वहीं दूसरे 15,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। हर साल नई दिल्ली के बीआर अंबेडकर ग्राउंड में होने वाले इस टूर्नामेंट में श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान समेत देश-विदेश की 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। इन दोनों होनहार छात्रों के नाम पहले भी कई मेडल और पुरस्कार दर्ज हैं।

विज्ञापन


इस साल भारतीय वायु सेना स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से अखिल भारतीय सुब्रतो राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता सितंबर 2015 में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में महाराणा स्पोर्ट्स कालेज रायपुर के अंडर-17 बालक वर्ग के छात्र शुभम राणा 25,000 और यश बिष्ट को अंडर-14 वर्ग में 15,000 रुपये की स्कालरशिप एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी की गई है। प्रतियोगिता 11 सितंबर से 15 सितंबर 2015 तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन


नेशनल में किया ‘नाम’ ऊंचा
यश बिष्ट
अंडर-14 सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल टूर्नामेंट, नई दिल्ली- 19 सितंबर से 26 सितंबर 2014
अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता, गांधीनगर असम- 3 से 7 फरवरी 2015
अंडर-14 सुब्रतो मुखर्जी राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता, नई दिल्ली- 11 से 15 सितंबर 2015
अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता, पिलई छत्तीसगढ़- 26 से 30 नवंबर 2015
अंडर-14 राष्ट्रीय फेडरेशन फुटबाल प्रतियोगिता नई दिल्ली- 30 जनवरी से 6 फरवरी 2016

शुभम राणा-
अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रेतियोगिता मुंबई महाराष्ट्र - 25 से 27 नवंबर 2012
अंडर-14 फेडरेशन बंगाल- 31 जनवरी 2013 से दो फरवरी 2012 तक
अंडर-16 फेडरेशन फुटबाल प्रतियोगिता बंगाल- 13 मई से 23 मई 2013
अंडर-17 राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता त्रिपुरा अगरतला- 9 जनवरी से 20 जनवरी 2014
अंडर-17 राष्ट्रीय विद्यालयी सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता नई दिल्ली- 29 सितंबर 2015 से 5 अक्टूबर 2015
अंडर-19 राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता श्रीनगर जम्मू कश्मीर 8 जनवरी से 13 जनवरी 2015
अंडर- 17 फुटबाल फेडरेशन प्रतियोगिता होशियारपुर पंजाब- 25 जनवरी 2016 से 2 फरवरी 2016

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed