फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand won 12 medal in kerla national games

उत्तराखंड ने दो स्वर्ण समेत झटके 12 पदक

Sat, 14 Feb 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम, देहरादून Updated Sat, 14 Feb 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand won 12 medal in kerla national games

केरल में हो रहे 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने दो स्वर्ण समेत 12 पदक हासिल कर लिए हैं। 1500 मीटर दौड़ और बास्केटबाल में सोना कब्जाने के बाद वाटर स्पोर्ट्स के दम पर उत्तराखंड 35वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में अच्छी स्थिति में पहुंच गया है।

विज्ञापन


35वें राष्ट्रीय खेलों में बृहस्पतिवार को वेमंबंद लेक में कैनोइंग प्रतियोगिता के कैनो-4 वर्ग की 200 मीटर रेस में उत्तराखंड की चौकड़ी दूसरे स्थान पर रही। इस तरह उसकी झोली में रजत पदक आया। टीम में गौरव तोमर, कपिल कुमार, किशोर गुरुंग और धीरज कुमार थे।
विज्ञापन


वाटर स्पोर्ट्स के रोइंग, क्याकिंग और कैनोइंग में उत्तराखंड को 3 रजत और 3 कांस्य  पदक हासिल हो चुके हैं। जिसमें कैनोइंग में 2, क्याकिंग में 1 रजत पदक मिला है। जबकि क्याकिंग में 2 और रोइंग में 1 कांस्य प्रदेश को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ही थ्रिसूर के वीकेएन मेनन इंडोर स्टेडियम में जूडो प्रतियोगिता में 63 किलो भार वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड की शैली मनराल को हरियाणा की गरिमा चौधरी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। शैली को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। शैली मनराल उत्तराखंड पुलिस की सिपाही हैं।

वहीं, 70 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल में उत्तराखंड की उमा चौहान को पंजाब की खिलाड़ी ने शिकस्त दी। हरिद्वार निवासी उमा को कांस्य पदक मिला है। इनके अलावा बास्केटबाल में उत्तराखंड की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इससे पूर्व पुलिस के सिपाही रवींद्र रौतेला ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया था।


राष्ट्रीय खेल में बास्केटबाल में स्वर्ण पदक जीतने पर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल का कहना है कि इस बार उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कुल मिलाकर उत्तराखंड के खाते में अब दो स्वर्ण पदक हो गए हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed