{"_id":"82d45b427052f5cb19589ccc48d53f98","slug":"uttarakhand-tiger-winns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड टाइगर ने फाइनल में HCC को हराया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड टाइगर ने फाइनल में HCC को हराया
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Feb 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र पटवाल की किफायती गेंदबाजी और अरविंद सजवाण की संघर्षपूर्ण पारी के दम पर उत्तराखंड टाइगर ने प्रथम दि प्रेसीडेंस कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी और 31 हजार रुपए का पुरस्कार
फाइनल मुकाबले में हिमालयन क्रिकेट क्लब को 15 रन से शिकस्त दी। विजेता टीम को ट्रॉफी और 31 हजार रुपए का पुरस्कार मिला। उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
कसिगा स्कूल मैदान में शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में उत्तराखंट टाइगर के कप्तान अंशुल डांगी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मृणाल और अमित ने पारी की शुरुआत की, लेकिन मृणाल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट आए।
विज्ञापन
इसके बाद नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहने से उत्तराखंड टाइगर निर्धारित 15 ओवर में 97 रन ही बना सकी। मध्यक्रम में अरविंद ने 25, अंकित ने 17 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 11 रन अतिरिक्त मिले।
हिमालयन के विजय सिंह व राहुल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हिमालयन की शुरुआत अच्छी रही और मात्र 3 ओवर में टीम ने 29 रन बनाकर इरादे भी जाहिर किए। मगर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड टाइगर ने वापसी की और हिमालयन को 82 रन पर ही रोक लिया।
योगेंद्र ने 16, भृगुराज ने 14, जगदीश व विजय ने 13-13 रन बनाए। उत्तराखंड टाइगर के धर्मेंद्र पटवाल ने 3, गोपाल, अरविंद ने 1-1 विकेट लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डा.आरके जैन ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर अनिल गोयल, सुशील राठी, रमेश बत्ता, अनुज एस सिंह, उदयवीर सिंह पुंडीर, देवेंद्र सिंह नेगी, आयोजन सचिव जावेद बट्ट, अमित अग्रवाल, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।