फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand team out from subrato cup.

जीत के साथ उत्तराखंड की सुब्रतो कप से विदाई

Thu, 25 Sep 2014 06:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Sep 2014 06:17 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand team out from subrato cup.

55वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने अंतिम लीग मैच में शानदार जीत दर्ज की। हालांकि अपने पहले दो लीग मैच हारने के कारण बुधवार को उत्तराखंड की टूर्नामेंट से विदाई भी हो गई।

विज्ञापन


नई दिल्ली में आयोजित अंडर-14 वर्ग के टूर्नामेंट में बुधवार को उत्तराखंड का मुकाबला टीएएफएस से हुआ। अंतिम लीग में उत्तराखंड ने टीएएफएस को 6-1 से एकतरफा शिकस्त देकर सम्मानजनक विदाई ली।
विज्ञापन


उत्तराखंड से शामिल स्पोर्ट्स कालेज की टीम के सचिन ने दो, मनीष, शुभम पाल और शिवम थापा ने 1-1 गोल दागे। इससे पूर्व पहले मैच में उत्तराखंड को मणिपुर के हाथों 3-0 और सिक्किम से 1-0 की शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अंडर-17 टीमों के प्रदर्शन पर नजर
सुब्रतो कप फुटबाल टूर्नामेंट में चार बाद शामिल हो रहे उत्तराखंड की अंडर-14 टीम बाहर होने के बाद अंडर-17 बालक-बालिका टीम पर राज्य की निगाहें रहेंगी। नई दिल्ली में आयोजित 55वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट राज्य की अंडर-17 बालिका टीम अपने अभियान की शुरुआत दो अक्तूबर को नागालैंड के खिलाफ मैच से करेगी।

इसके बाद गुजरात और एएफबीबीएस से टीम के मैच होंगे। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग की टीम का आगाज 11 अक्तूबर को अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच से होगा।

इसमें उत्तराखंड की स्पोर्ट्स कालेज की टीम इंडोनेशिया भिडे़गी। इसके बाद मेघालय और टीएएफएस से मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed