{"_id":"f22a951692b87df3c13f895873b6fe97","slug":"uttarakhand-sports-calendar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद जारी हुआ उत्तराखंड का खेल कैलेंडर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एक महीने बाद जारी हुआ उत्तराखंड का खेल कैलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंउ मे खेलों के मामले में सुस्ती टूट नहीं रही। खेल निदेशालय ने बृहस्पतिवार को जनवरी-फरवरी-मार्च की विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं समेत विभिन्न खेल संघों की ओर से होने वाली प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया है।
विज्ञापन
लापरवाही यह है कि निदेशक खेल शैलेश बगौली की ओर से यह कैलेंडर तब जारी किया गया, जबकि इस माह की अधिकांश प्रतियोगिताएं प्रारंभ और कुछ संपन्न तक हो चुकीं।
विज्ञापन
केवल उत्तराखंड की बात करें तो इनमें बीती 21 को वेल्हम गर्ल्स स्कूल में शुरू हुई राज्य स्तरीय महिला ओपन हाकी प्रतियोगिता के साथ ही बृहस्पतिवार से अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) में शुरू हुई राज्य स्तरीय आमंत्रण जूनियर बालक/बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता शामिल है। वहीं, अल्मोड़ा में चल रही राज्य स्तरीय ओपन बालिका फुटबाल चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन था। यह प्रतियोगिता बीती 20 जनवरी को प्रारंभ हुई थी।
विज्ञापन
कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का भी यही हाल
जनवरी माह की जिन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का जिक्र कैलेंडर में किया गया है, उनमें से भी कई कब की शुरू हो चुकी। झांसी में नेशनल क्रास कंट्री बीती 18 जनवरी को शुरू हो चुकी। इसी तरह 69वीं नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप 11 जनवरी को पंजाब में शुरू हो चुकी है। आज इसका समापन है। इसी तरह 62वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप तो तमिलनाडु में 13 जनवरी को प्रारंभ हुई थी, जो 16 जनवरी को संपन्न हो चुकी।
फरवरी माह में खेलों के उत्तराखंड में कुछ यूं होंगे आयोजन-
1-5 फरवरीः फुटबाल मेंस स्टेट टूर्नामेंट गोपेश्वर में।
5-7 फरवरीः राज्य स्तरीय अंडर-16 बालक क्रिकेट चैंपियनशिप अल्मोड़ा में।
15-20 फरवरीः राज्य स्तरीय बास्केटबाल बालक/बालिका प्रतियोगिता दून में।
20-22 फरवरीः सर्किल नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप ऊधम सिंह नगर में।