{"_id":"f7c5fd0052419be1d05a86de5b1aa3eb","slug":"uttarakhand-sahil-will-play-in-isl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL में दनादन गोल दागेंगे उत्तराखंड के साहिल","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
ISL में दनादन गोल दागेंगे उत्तराखंड के साहिल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Oct 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष मैठाणी के बाद अब उत्तराखंड के साहिल पंवार को भी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी पुणे से बुलावा आया है। हालांकि अभी साहिल को टीम में जगह बनाने के लिए खुद को साबित करना होगा।
विज्ञापन
एफसी पुणे एकेडमी में शामिल होंगे साहिल
साहिल को अक्तूबर के अंत में पुणे स्थित एकेडमी में ट्रायल देना होगा। इसमें पास होने पर एफसी पुणे एकेडमी साहिल को अपने बेड़े में शामिल करेगी।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की अंडर-17 टीम से सुब्रतो कप में खेलने देहरादून के साहिल पंवार भी दिल्ली गए थे। प्रदर्शन को देखते हुए एफसी पुणे की सेलेक्शन समिति के सदस्यों ने साहिल से बात की और जानकारी ली।
विज्ञापन
खेल से वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने साहिल को एफसी पुणे में ट्रायल देने का ऑफर दे दिया। कोच तरुण नेगी ने भी साहिल को एफसी पुणे के बुलावे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
नवीं कक्षा के छात्र हैं साहिल
स्पोर्ट्स कॉलेज में नवीं कक्षा में पढ़ रहे फुटबालर साहिल के खेल की शुरुआत महिंद्रा ग्राउंड से हुई थी। कैंट ब्ल्यू क्लब के साथ खेलकर साहिल ने खेल को सीखा।
देहरादून के सहस्रधारा रोड निवासी साहिल बीते चार साल से स्पोर्ट्स कॉलेज में रहकर फुटबॉल कोच तरुण नेगी से खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।