फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand police boxer in world championship.

बॉक्सिंग में दुनिया देखेगी उत्तराखंड पुलिस का दम

Sat, 02 May 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 May 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand police boxer in world championship.

उत्तराखंड के दो मुक्केबाजों का दम अब दुनिया के सामने अपना दम दिखाएंगे। वर्ल्ड पुलिस बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की कमला बिष्ट और जगत बेलवाल का चयन भारतीय पुलिस टीम में किया गया है। दोनों ही खिलाड़ी इससे पहले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितायों में देश और राज्य के लिए पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में 25 जून दुनिया भर की पुलिस के मुक्केबाजों का महामुकाबला शुरू होगा। जिसमें भारत की ओर से पिथौरागढ़ जिले के 2 मुक्केबाज भी अपने पंच का दम दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


75 किग्रा भार वर्ग में चुने गए बेलवाल
12 साल की आयु में पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग की बेसिक जानकारी सीखने के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज से जगत बेलवाल ने पेशेवर मुक्केबाज के रूप में शुरुआत की। वर्ष 2004 में फेडरेशन कप में जगत बेलवाल स्वर्ण जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2009 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वर्ष 2009 में चीन में हुए एशियन गेम्स में वे क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। साल 2009 में वर्ल्ड पुलिस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जगत ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की।

वहीं जगत बेलवाल ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में 2008, 2010, 2011, 2012 और 2013 में भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे हैं। वर्ल्ड पुलिस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जगत बेलवाल का चयन 75 किलो भार वर्ग में हुआ है।

कमला बिष्ट का भी चयन
वहीं पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज कमला बिष्ट का चयन भी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कमला के खेल की शुरुआत भी पिथौरागढ़ से ही हुई थी। 2007 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कमला ने पहला स्वर्ण पदक जीता।


2009 में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में कमला पदक जीतने में सफल रहीं। वर्ष 2014 में भी कमला ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। कमला का चयन 57 किलो भार वर्ग में किया गया है। जानकारी के अनुसार कमला बिष्ट पहली बार वर्ल्ड पुलिस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed