फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand player will awarded on sports day.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को मिलेगा तोहफा

Mon, 13 Jul 2015 01:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jul 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand player will awarded on sports day.

उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड की राह देख रहे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन (29 अगस्त) यह तोहफा मिल सकता है।

विज्ञापन


खेल विभाग राज्य के सबसे बड़े खेल सम्मान समारोह का आयोजन इस बार करीब तीन महीने पहले करने की योजना बना रहा है। हर साल यह समारोह 9 नवंबर को आयोजित किया जाता है। प्रदेश में वर्ष 2013 से उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड देने की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड खेल रत्न अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है और द्रोणाचार्य अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ कोच को। हर साल खेल विभाग 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन कर ये पुरस्कार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया जाता है, जो साल 2012 से दिया जा रहा है। मगर इस बार खेल विभाग पुरस्कार समारोह के समय में परिवर्तन करने पर विचार कर रहा है। इसे 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन आयोजित किया जा सकता है।

9 नवंबर को कई कार्यक्रम होते हैं, इसलिए समारोह को खेल दिवस के दिन आयोजित किया जा सकता है। विभागीय मंत्री और सचिव से वार्ता के बाद ही इस पर फाइनल निर्णय होगा।
- अजय अग्रवाल, उप निदेशक खेल विभाग

इन्हें मिल चुका पुरस्कार
- वर्ष 2013 में निशानेबाज जसपाल राणा को खेल रत्न और बॉक्सिंग के पितामह हरि सिंह थापा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया था।
- वर्ष 2014 में मरणोपरांत त्रिलोक सिंह बसेड़ा को खेल रत्न और निशानेबाज कोच नारायण सिंह राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed