फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand player shines in nation and internation games.

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का डंका

Fri, 18 Sep 2015 12:25 PM IST
अनिल चन्दोला / अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Sep 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand player shines in nation and internation games.

पिछले कुछ माह खेलों की दृष्टि से उत्तराखंड के लिए खासे उपलब्धि भरे रहे। इस दौरान प्रदेश के खिलाड़ियों ने दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है।

विज्ञापन


पुलिस गेम्स और स्पेशल ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धाओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं राष्ट्रीय स्तर की तमाम प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन की चमक बिखेरी।
विज्ञापन


अमेरिका में स्पेशल बना विजय
अमेरिका के लॉस एंजलिस में आयोजित स्पेशल ओलंपिक में कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के विजय सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। विजय ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही 400 मी. में कांस्य पदक भी जीता। दसवीं कक्षा का छात्र विजय दृष्टिबाधित होने के बावजूद सामान्य स्कूल में अन्य बच्चों के साथ ही पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गेम्स में दबदबा
अमेरिका के वर्जीनिया में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। मसूरी के मुकेश रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मी स्टीपल चेज और 5000 किमी रेस समेत तीन स्पर्द्धाओं में स्वर्ण पदक कब्जाया।

5000 मी वाकिंग में गोपेश्वर के मनीष रावत ने 20 मिनट 40 सेकेंड में दौड़ पूरी कर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। पिथौरागढ़ की कमला बिष्ट ने 57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बॉडी बिल्डिंग में अमित क्षेत्री ने 100 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता। हल्द्वानी के मुकेश पाल ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीता।

भारत की जीत में चमके गुरप्रीत
ईरान के तेहरान में 9 से 13 सितंबर तक आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम विजेता रही। भारतीय टीम की जीत में प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

फाइनल मुकाबले में रेसकोर्स निवासी गुरप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा दून के क्लेमेंनटटाउन निवासी सुखविंदर रंधावा और रुड़की निवासी भानु शर्मा ने भी बेहतरीन खेल दिखाया।

पवन ने रूस में दिखाया दम
मूलत: पिथौरागढ़ निवासी पवन गुरुंग ने रूस में आयोजित जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने मुक्कों का दम दिखाया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के पवन को अपने पहले मुकाबले में वॉक ओवर मिला।

54 किग्रा भार वर्ग के दूसरे मुकाबले में उन्होंने स्कॉटलैंड के डेकलिन डफी को शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया, हालांकि यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

नमन को आठ साल में ब्लैक बेल्ट
आईआईटी रुड़की के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट परीक्षा में देहरादून के आठ वर्षीय नमन सैनी ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। वह ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले देश के दूसरे सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बने।

लक्ष्य को स्वर्ण, चिराग को रजत
पुणे, महाराष्ट्र में खेली गई सुशांत चिपलकट्टी मेमोरियल इंडिया जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने अपने बड़े भाई चिराग सेन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। चिराग सेन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के युगल मुकाबले में उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने कांस्य पदक जीता।


अन्नू का मीट में नेशनल रिकॉर्ड
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र अन्नू ने विशाखापट्टनम में खेली गई 13वीं राष्ट्रीय अंतर जनपदीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मीट का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

उन्होंने देशभर के धावकों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। अन्नू ने 1.25.97 मिनट की रिकॉर्ड अवधि में दौड़ पूरी की। इसी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर निवासी हिमालय सिंह टाकुली ने भाला फेंक स्पर्द्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed