फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand player out in doping test.

राष्ट्रीय खेलः डोपिंग टेस्ट में बाहर हुआ उत्तराखंड का खिलाड़ी

Fri, 30 Jan 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jan 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand player out in doping test.

केरल में 35वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत से पहले ही उत्तराखंड को तगड़ा झटका लगा है। डोप टेस्ट में लंबी दूरी के धावक हरीश कोरंगा के यूरीन सैंपल में प्रतिबंधित दवा पाई गई है।

विज्ञापन


वापस लिए जा सकते हैं पदक भी

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जांच रिपोर्ट आने तक हरीश पर सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर रोक लगा दी है। वहीं डोप टेस्ट में फेल होने पर हरीश पर लंबा प्रतिबंध लग सकता है और पदक भी वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


केरल में 31 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। इसमें 9 से 13 फरवरी तक एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होनी हैं। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 12 जनवरी को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। 10 सदस्यीय पुरुष टीम में उत्तराखंड पुलिस के सात खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स मीट में 5 हजार मीटर दौड़ के स्वर्ण विजेता हरीश कोरंगा का नाम भी था। लेकिन, नवंबर में प्रतियोगिता के दौरान लिए गए डोप टेस्ट में हरीश कोरंगा पॉजिटिव पाए गए हैं। हरीश के यूरीन में एरीथ्रोपोएटिन(ईपीओ) मिली है।


इस दवा को इंजेक्शन के जरिए लिया जाता है। आगे की जांच के लिए हरीश का बी सैंपल भी लिया गया है। सूत्रों के अनुसार नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी(नाडा) ने उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन को डोप टेस्ट की रिपोर्ट भेज दी है।

एसोसिएशन के सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि अभी आरोप साबित नहीं हुआ है। बी सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही एसोसिएशन कोई फैसला लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed