फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand player list for award

उत्तराखंडः पदक दिलाने वाले इन खिलाड़ियों को पुरस्कार

Wed, 18 Feb 2015 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Feb 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand player list for award

साल 2014 में उत्तराखंड की झोली में 114 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक डाले हैं। पदक विजेताओं को 21 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग से पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ी और प्रशिक्षकों की सूची बुधवार तक जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


खेल विभाग ने बीते साल पदक विजेताओं का सालाना सम्मान समारोह खत्म कर जिला स्तर पर पुरस्कार देने की शुरुआत की थी। मगर इस साल दोबारा संयुक्त रूप से राज्य के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग ने साल 2014 के पदक विजेताओं की सूची तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार सूची के मुताबिक 114 खिलाड़ियों ने 2014 में खेल संघों की अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें तराशने वाले 68 प्रशिक्षक भी पुरस्कृत होंगे। हालांकि सूची में नामों की संख्या बदल सकती है। उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने कहा कि सूची लगभग तैयार है। पदक के अनुसार राशि का उल्लेख है। अभी दस्तखत होने बाकी है। सूची सोमवार को जारी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में दर्ज हुईं बछेंद्री पाल

uttarakhand player list for award

खेल विभाग ने उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची में पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पर्वतारोही बछेंद्री पाल का नाम दर्ज कर भूल सुधार दी है। मंगलवार को खिलाड़ियों की सूची में एक दर्जन से अधिक नए नाम दर्ज किए गए।

राज्य के पूर्व और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल का नाम नहीं होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को सूची दोबारा जांची गई।

17 फरवरी के अंक में ‘बछेंद्री पाल को भूला विभाग’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने कहा कि छूटे नामों को सूची में शामिल कर रहे हैं। बछेंद्री पाल का नाम भी दर्ज किया गया है।

मंगलवार शाम तक पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और कोच मीर रंजन नेगी, जूनियर एशिया कप पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी शिवानी बिष्ट, हरीश भाकुनी समेत कई नामों को सूची में जगह मिली। सूत्रों के मुताबिक अंतिम समय में तय संख्या 350 तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed