फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand player enter in kings eleven.

किंग्स इलेवन में खेलेंगे उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी

Sun, 05 Apr 2015 05:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 05 Apr 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand player enter in kings eleven.

देश भर में कराए गए टैलेंट हंट में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के अंतिम छह में जगह बनाई है।

विज्ञापन


इनमें से एक खिलाड़ी काशीपुर का भी शामिल है। बीते दिनों किंग्स इलेवन पंजाब ने देश के दस राज्यों में टैलेंट हंट कराया था, जिसमें 16 हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुंबई में हुए अंतिम ट्रायल में 120 खिलाड़ी शामिल थे।

अब काशीपुर के श्याम शर्मा, देहरादून के सिद्धांत डोभाल, रुद्रपुर के कलपिंदर, दून के ही सौरभ चौहान और स्वपनिल तिवारी ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के अंतिम छह में जगह बना ली है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में चयनित सुभाषनगर निवासी श्याम शर्मा ने बताया कि पुणे में किंग्स कप का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतिम छह में किया गया है। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल किसी और टीम के कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष होने वाले आईपीएल में छह में से दो खिलाड़ी अवश्य खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट में बीडीएम बना चैंपियन

uttarakhand player enter in kings eleven.

विकासनगर के बीडीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बीडीएम स्कूल चैंपियन रहा। स्कूल ने राइजिंग स्टार सहसपुर को पांच मैचों की शृंखला में 4-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। स्कूल के ही शुभम चंद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। रवि कुमार बेस्ट बॉलर रहे।

फाइनल मैच में बीडीएम स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 177 रन बनाए। शुभम चंद ने 51, आजम ने 47, विकास ने 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार की टीम महज 80 रन पर सिमट गई।

विजेता टीम को प्रबंधक संजय गर्ग ने पुरस्कृत किया। मौके पर कार्तिक गर्ग, अमित राणा, हर्षित गर्ग, रविंद्र राणा, दीपक पंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed