{"_id":"c2a54e1c2ad3b86dae7068de42be49fa","slug":"uttarakhand-pawan-world-school-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में दम दिखाएंगे उत्तराखंड के पवन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चीन में दम दिखाएंगे उत्तराखंड के पवन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अब उत्तराखंड के पवन कुमार अपना जलवा दिखाएंगे। इंडियन स्कूल फेडरेशन (आईएसएफ) की टीम में पवन का चयन हुआ है। चीन में जून-जुलाई महीने में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले पवन उत्तराखंड के पहले एथलीट हैं।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के 12वीं कक्षा के छात्र पवन कुमार मूल रूप से हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के निवासी हैं। साल 2014-15 में हुई राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पवन ने रजत पदक जीता था। उनके प्रदर्शन के बाद भोपाल में चयन ट्रायल के लिए उनका चयन हुआ था।
विज्ञापन
5 और 6 जून को साई सेंटर भोपाल में चयन ट्रायल में पवन ने बेस्ट टाइमिंग के साथ चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि चीन में 27 जून से 2 जुलाई तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में पवन कुमार अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
बीते 10 दिनों से पवन भोपाल मे चल रहे विशेष कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। बताया कि पवन कुमार 2009 में कॉलेज आया था। उनके निर्देशन में पवन ने खेल की बारीकियां सीखी और फिर एथलेटिक कोच लोकेश कुमार ने इस पर मेहनत की। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में साल 2011, 2013, 2014 में पवन कुमार तीन स्वर्ण और रजत पदक भी जीत चुका है।