{"_id":"8111c8626e21dd71ce233322076272fd","slug":"uttarakhand-national-international-player-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और राज्य का नाम बढ़ाने वाले उत्तराखंड के 77 खिलाड़ियों का बुधवार को खेल विभाग ने सम्मान किया।
विज्ञापन
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि बांटी। खेल नीति लागू होने के बाद प्रदेश में खेल राशि में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद खेल विभाग ने फरवरी माह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान करने के साथ ही वर्ष 2014 में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों का पुरस्कार राशि बांटी थी।
विज्ञापन
बुधवार को 2014 में पदक विजेता होने के बावजूद छूटे खिलाड़ियों के साथ ही वेटरन और विकलांग खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि बांटी गई। इस दौरान करीब 2.70 करोड़ का पुरस्कार खेल विभाग ने बांटा। खिलाड़ियों के साथ ही उनके प्रशिक्षकों को भी पुरस्कार राशि मिली।
विज्ञापन
समारोह में एथलेटिक्स, वालीबॉल, बैडमिंटन, कराटे, बास्केटबॉल, निशानेबाजी खेल के खिलाड़ियों का सबसे अधिक दबदबा रहा। इस अवसर पर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि देश में उत्तराखंड की संभवत: पहला राज्य होगा, जहां दो बार खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ है।
इसका उद्देश्य सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी उपलब्धि का सम्मान करना है। खेल मंत्री ने राष्ट्रीय खेल 2018 के लिए भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तैयारी करने का आह्वान किया ताकि राज्य का मेडल सूची में टॉप में आ सके।
इस अवसर पर खेल सचिव शैलेश बगोली, उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल, सहायक निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, जिला खेल अधिकारी टिहरी कृष्ण कुमार, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम सोसाइटी के प्रभारी नीरज गुप्ता, बास्केटबॉल कोच दिनेश असवाल, एथलेटिक्स कोच अनूप बिष्ट, दिनेश शर्मा मौजूद थे।