फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand khel ratna.

उत्तराखंड खेल रत्न के लिए अब बचे 24 रत्न

Tue, 04 Nov 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Nov 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand khel ratna.

आवेदनों की जांच में छंटनी के बाद उत्तराखंड खेल रत्न के लिए अब 24 दावेदार मैदान में बचे हैं। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए सात गुरु रेस में हैं, इनमें दो महिला कोच दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं।

विज्ञापन


दावेदारों की अंतिम सूची तैयार
नौ नवंबर को उत्तराखंड खेल रत्न, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिए जाने हैं। इनमें खेल रत्न और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए दावेदारों की अंतिम सूची तैयार है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सूची के मुताबिक खेल रत्न अवॉर्ड की दौड़ में सर्वाधिक 6 खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं, जबकि पांच बैडमिंटन, दो-दो हॉकी, स्कीइंग और रोइंग के हैं। फुटबॉल, निशानेबाजी, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो आदि के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौड़ में उत्तराखंड के दिग्गज फुटबॉलर स्वर्गीय त्रिलोक सिंह बसेड़ा का नाम भी शामिल है वहीं, हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू गर्ग, चिराग सेन जैसे युवा भी हैं। खेल रत्न पर अंतिम फैसला शासन स्तर पर होगा। सूत्रों की मानें तो मंगलवार शाम तक नाम फाइनल हो सकता है।

खेल रत्न के अंतिम दावेदार
त्रिलोक सिंह बसेड़ा- फुटबॉल
सुषमा सिंह- निशानेबाजी
रीना कैंतूरा- वेटलिफ्टिंग
हरी दत्त कापड़ी- बास्केटबॉल
ललित प्रसाद- बॉक्सिंग
लतिका भंडारी- ताइक्वांडो
राजेंद्र सिंह रावत, वंदना कटारिया- हॉकी
सुरेंद्र सिंह वल्दिया, सुरेंद्र सिंह कनवासी- रोइंग
वंदना पंवार, विवेक पंवार- स्कीइंग
चिराग सेन, कुहू गर्ग, सुरेंद्र पुंडीर, देवेंद्र वर्मा, रमाकांत शर्मा- बैडमिंटन
अनुज सिंह, गुरमीत सिंह, सुरेंद्र भंडारी, मनीष रावत, विनोद पोखरियाल, प्रीति डिमरी, पंकज डिमरी- एथलेटिक्स

द्रोणाचार्य अवॉर्ड
हंसा मनराल- वेट लिफ्टिंग
हेमलता बगड़वाल- बॉक्सिंग
नारायण सिंह राणा- निशानेबाजी
कृष्ण कुमार- हॉकी
सुरेश चंद्र पांडे- एथलेटिक्स
धीरेंद्र सेन- बैडमिंटन
कमलेश तिवारी- ताइक्वांडो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed