फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand khel ratna award list.

उत्तराखंड से खेल रत्न के 18, द्रोणाचार्य के आठ दावेदार

Tue, 18 Aug 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Aug 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand khel ratna award list.

उत्तराखंड के सबसे बड़े खेल पुरस्कार की पहली सूची मंगलवार को फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार दो खेल पुरस्कारों के लिए प्रदेश के 26 दिग्गज खिलाड़ियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन उत्तराखंड के दिग्गज खिलाड़ी और प्रशिक्षक को राज्य का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग ने बाकायदा आवेदन भी मांगे थे। बीते सालों की अपेक्षा इस साल काफी कम संख्या में आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


बता दें साल 2013 में पुरस्कार योजना शुरू होने के साल खेल रत्न के लिए 68 खिलाड़ियों और द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए 18 प्रशिक्षकों ने आवेदन किया था। साल 2014 में खेल रत्न के लिए 41 और द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए 9 दावेदार थे। साल 2015 में सिर्फ 26 खिलाड़ियों ने ही दो पुरस्कारों के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए 18 खेल दिग्गजों ने दावा ठोका है। करीब 8 खेल प्रशिक्षकों ने देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए आवेदन किए हैं। नियत तिथि तक आवेदन मिलने के बाद अब मंगलवार को खेल निदेशालय स्तर पर बनी कमेटी सूची तैयार करेगी।


उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को नाम फाइनल होंगे। खेल निदेशालय पर बनी कमेटी खेल रत्न और द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ 5-5 खिलाड़ियों का चयन कर सचिवालय को भेजेगी। विजेता का चयन खेल मंत्री की अध्यक्षता में बनी हाईपावर कमेटी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed