फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand khel ratna award.

अब राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिलेगा उत्तराखंड खेल रत्न

Sun, 02 Aug 2015 12:44 PM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand khel ratna award.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड में भी देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए उत्तराखंड के दिग्गज खिलाड़ी का चयन होगा। विभाग ने खेल रत्न और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है, आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त तय की गई है।

विज्ञापन


राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल विभाग हर साल नौ नवंबर को समारोह का आयोजन कर खेल पुरस्कार देता है, मगर खेल विभाग ने इस बार नई पहल की है। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन ही अब उत्तराखंड में राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, कोच और महान खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसमें उत्तराखंड के मूल निवासी खिलाड़ी और प्रशिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि खेल रत्न के तहत पांच लाख रुपये और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड में तीन लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने बताया कि 12 अगस्त को आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है। इसके बाद आवेदन पत्रों की जांच के बाद अवॉर्ड के लिए गठित कमेटी नामों को तय करेगी।

इन खेलों के खिलाड़ी और कोच कर सकते हैं आवेदन
तैराकी, बैडमिंटन, कैनाइंग एंड क्याकिंग, हैंडबाल, कबड्डी, शूटिंग, भारोत्तोलन, क्रिकेट, विंटर गेम्स, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, टेबल टेनिस, कुश्ती, रोइंग, वालीबाल, ताइक्वांडो।


ऐसे करें आवेदन

खेल विभाग ने समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे हैं। विज्ञापन में आवेदन पत्र का प्रारूप भी दिया गया है। इसके अनुरूप ही आवेदन पत्र भरकर खेल निदेशालय को भेजा जाना है। खेल विभाग ने जिला खेल कार्यालयों पर भी इसकी सूचना लगाने के साथ ही खेल एसोसिएशनों से भी जानकारी मांगी है।

अभी तक ये हुए सम्मानित

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न
जसपाल राणा-निशानेबाज- वर्ष 2013
स्व. त्रिलोक सिंह बसेड़ा- फुटबॉल खिलाड़ी- वर्ष 2014

देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड
हरि सिंह थापा- बॉक्सिंग प्रशिक्षक- वर्ष 2013
नारायण सिंह राणा- निशानेबाज प्रशिक्षक- वर्ष 2014

उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
हरदयाल सिंह- हॉकी-वर्ष 2012
पदम बहादुर मल्ल- बॉक्सिंग- वर्ष 2013
हरि दत्त कापड़ी- बास्केटबॉल- वर्ष 2014

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed