फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand hockey team selected for national tournament.

नेशनल के लिए सब जूनियर हॉकी टीम सेलेक्ट

Wed, 22 Apr 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Apr 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand hockey team selected for national tournament.

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए सब जूनियर 16 वर्षीय बालक वर्ग की टीम चुनने के लिए मंगलवार को ट्रायल हुआ।

विज्ञापन


इसमें बेहतर प्रदर्शन वाले 21 खिलाड़ियों को टीम में चुना गया, जबकि तीन खिलाड़ी आरक्षित रखे गए हैं। मंगलवार को माडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला के खेल मैदान में हॉकी उत्तराखंड की सब जूनियर प्रदेश स्तरीय टीम के चयन के लिए ट्रायल हुआ।

ट्रायल में हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, काशीपुर, टिहरी, टनकपुर आदि जिलों के 74 खिलाड़ी शामिल हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेंद्रनगर कृष्ण कुमार ने बताया कि शासन से नामित तीन कोचों की देखरेख में ट्रायल के बाद बालक वर्ग टीम चुनी गई।
विज्ञापन


चयनित टीम छह मई से जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। टीम को यहीं खेल मैदान में चार मई तक प्रशिक्षित किया जाएगा। मौके पर खेल ओलंपिक एसोसिएशन टिहरी अध्यक्ष उत्तम राणा, कोच देवेश्वर रतूड़ी, बलविंदर सिंह, नुरुल हसन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिकाओं का रुझान नहीं

प्रतियोगिता के लिए सब जूनियर बालिका टीम भी चुनी जानी थी। ट्रायल के लिए विभिन्न जिलों से 19 बालिकाएं पहुंची। चयन 21 सदस्यीय टीम का होना था।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि बालिकाओं की संख्या कम होने पर टीम चुनी नहीं जा सकी। सभी जनपदों के खेल विभाग को पूर्व में सूचित कर दिया गया था। सूचना का आदान-प्रदान नहीं हुआ या हॉकी के प्रति बालिकाओं का रुझान नहीं है।

बालिका वर्ग टीम को 18 मई को रांची में राष्ट्रीय हॉकी टूनामेंट में प्रतिभाग करना है। एक दो दिन में टीम चुन ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed