{"_id":"d2ebcc88fcd3a0fd374fa2ab4904ed38","slug":"uttarakhand-himanshu-in-up-ranji-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रणजी टीम में उत्तराखंड का लाल करेगा धमाल","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
यूपी रणजी टीम में उत्तराखंड का लाल करेगा धमाल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट के फलक पर उत्तराखंड का एक और सितारा चमकने लगा है। कूच बिहार ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में रनों की बरसात करने वाले हिमांशु असनोड़ा का चयन यूपी की रणजी टीम में हुआ है।
विज्ञापन
चार मैचों में 400 से अधिक रन
लखनऊ में जन्मे हिमांशु मूल रूप से अल्मोड़ा में ताड़ीखेत ब्लॉक के फयाटनौला गांव के निवासी हैं। बड़ौदा के खिलाफ मैच के लिए वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं। हिमांशु इस सत्र में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के चार मैचों में 400 से अधिक रन बटोर चुके हैं, जिसमें गुजरात के खिलाफ नाबाद 201 रन की पारी उन्होंने खेली है।
विज्ञापन
जबकि उड़ीसा के खिलाफ 75 और 70 रनों की पारी खेली है। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में हिमांशु ने बताया कि वे दो साल में वे एक बार अपने गांव जरूर जाते हैं। उनके पिता लीलाधर असनोड़ा लखनऊ में नियंत्रण बोर्ड में कार्यरत हैं। उन्होंने करीब 8 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाने के बाद उन्हें दो साल अंडर-16 बोर्ड ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला। वहीं कूच बिहार ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। बीते साल हिमांशु ने 10 मैचों में 700 से अधिक रन बटोरे थे। जिसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 135, महाराष्ट्र के खिलाफ 120 और तमिलनाडु के खिलाफ 155 रन बनाकर अपने खेल की चमक दिखाई थी।
देहरादून को अपने लिए लक्की बताते हुए हिमांशु कहते हैं कि 2013 में वे पहली बार गोल्ड कप खेलने आए थे, तब उन्होंने काफी रन बनाए। 2014 में गोल्ड कप में भी वे एलडीए लखनऊ के लिए खेले थे। वहीं उत्तर प्रदेश की टीम से वे चैन्नई में होने वाली ऑल इंडिया गुच्ची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में भी खेल चुके हैं।