फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand got medals on Taekwondo.

ताइक्वांडो में उत्तराखंड ने झटके 13 पदक

Thu, 04 Feb 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Feb 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand got medals on Taekwondo.

35वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सचिवालय जिमखाना मुंबई में 22 से 24 जनवरी तक हुए उत्तराखंड के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


ईशीता और राखी को स्वर्ण, आदिति मिश्रा, अरुशी सिंह, अदित सिंह, अरविंद सिंह, हेमंत सिंह ने सिल्वर और आकाश चिनली, रोबिन सिंह, नितिन थापा, अमन ठाकुर, मलय, ओम ने ब्रोंज पदक जीते। ताइक्वांडो फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्राफ ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान टाइगर श्राफ ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी आनंद बहुगुणा की पुत्री गुंजन को ब्लैक बेल्ट प्रदान की। वहीं आज सुबह खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और राज्य का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. एस. फारूख, अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, सचिव जावेद खान, कोषाध्यक्ष हीना हबीब कोच मो. उमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed