{"_id":"4dba7f0f829bfc7b53088c2441cebf8d","slug":"uttarakhand-gold-cup-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड कपः शान से जीतने के लिए मुंबई ने लगा दी जान","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गोल्ड कपः शान से जीतने के लिए मुंबई ने लगा दी जान
अंशुल डांगी / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Jun 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसी हुई गेंदबाजी और अखिल के बल्ले से निकले नाबाद शतक की मदद से एमसीए मुंबई ने दूसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल की राह आसान कर ली।
विज्ञापन
मुंबई ने देना बैंक को दी करारी मात
32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रेंजर्स ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में मुकाबले में मुंबई ने देना बैंक को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देना बैंक की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में वैभव सूद बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। अर्जुन(29) और अनुराग(25) ने टीम को 48 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
अनुराग के आउट होने के बाद अर्जुन ने वरुण के साथ 32 रन की साझेदारी की। 80 पर तीसरा विकेट गिरने के बाद नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे।
मध्यक्रम में नीरज तिवारी ने 51 रन बनाकर टीम को सम्माजनक स्कोर की ओर बढ़ाया। इसमें वरुण आनंद ने 41 रन बनाकर उनका साथ दिया।
आलम और अंकुश ने निभाया अहम रोल
कप्तान पुनीत बिष्ट भी खास नहीं कर सके और 16 रन बनाकर चलते बने। आखिरी 4 विकेट सिर्फ 23 रन जोड़ सके।
देना बैंक को समेटने में आलम और अंकुश ने अहम रोल निभाया। इकबाल व सरफराज ने उनका बखूबी साथ निभाया।
बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को केविन(19) व अखिल ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
केविन के आउट होने के बाद अखिल ने सरफराज के साथ मिलकर 31 रन जोड़े। सरफराज 20 रन ही बना सके। दूसरे छोर से अखिल ने आक्रामक खेल दिखाया और इसमें उनका साथ हिकेन ने दिया।
विज्ञापन
दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 120 रन की साझेदारी कर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। अखिल ने 87 गेंद में 17 चौके व 2 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए, जबकि हिकेन ने 51 रन का योगदान दिया।
आज के मैच
एयर इंडिया बनाम देना बैंक - रेंजर्स ग्राउंड
एमसीए मुंबई बनाम बीएसएनएल - सीए