फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand gold cup start on friday.

33वां गोल्ड कप: देहरादून में शुरू होगा क्रिकेट का महामुकाबला

Fri, 22 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand gold cup start on friday.

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित 33वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को रेंजर्स मैदान में आगाज होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये और उपविजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन


सेमीफाइनल की उपविजेता टीमों को भी 30-30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि टूर्नामेंट के लिए 25 टीमों ने आवेदन किया था। बजट की कमी के कारण 16 टीमों को प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन


22 मई को प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा और 7 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रेंजर्स मैदान में उद्घाटन मैच एयर इंडिया और हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा, जबकि एसीए मैदान में केंद्रीय सचिवालय और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश की क्लब टीम कर रही प्रतिभाग

uttarakhand gold cup start on friday.

प्रतियोगिता में बांग्लादेश की एनबीए क्लब भी प्रतिभाग कर रही है, जिनका वीजा केंद्र सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए लंबित है। बताया कि फाइनल मैच में मैन ऑफ मैच खिलाड़ी को 10 हजार रुपये और मैन ऑफ द सीरीज को मोटर साइकिल पुरस्कार में दी जाएगी।

एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि रेंजर्स मैदान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पिच क्यूरेटरों ने टर्फ पिच तैयार की है। इस दौरान अमित कपूर, कुमार थापा, एएस मेंगवाल, भूपेंद्र बरी आदि मौजूद रहे।

ये हैं टीमें
पूल ए
1- एयर इंडिया, केंद्रीय सचिवालय, हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
2- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, एआईसीसी इलाहाबाद, देना बैंक

पूल बी
1- चंडीगढ़ इलेवन, बीएसएनएल, हरियाणा कोल्ट्स, नॉर्दन-ईस्टर्न रेलवे
2- एनबीसीए बांग्लादेश, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, बीडीएम, एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed