{"_id":"6e228f8f06f8a7056e45a23a0f3bbd06","slug":"uttarakhand-gold-cup-in-dehradun-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड गोल्ड कपः राहुल ने रेलवे को पटरी से उतारा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड गोल्ड कपः राहुल ने रेलवे को पटरी से उतारा
अंशुल डांगी / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Jun 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल तेवतिया (नाबाद 57 रन व पांच विकेट) के ऑलराउंड खेल के दम पर ओएनजीसी ने 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
रेलवे ने पहले की गेंदबाजी
गुरुवार को एसीए मैदान में खेले गए मैच में ओएनजीजी ने नॉर्दन रेलवे को 98 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर रेलवे ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओएनजीसी के 5वें ओवर में दो विकेट 24 रन पर गिर गए। इससे रेलवे के कप्तान अश्वनी मंध्यानी का फैसला सही प्रतीत हुआ।
मगर तीसरे नंबर पर उतरे तरुवर कोहली ने नितेश राणा के साथ 91 रन की साझेदारी की टीम को सौ के पार पहुंचाया। नितेश 48 रन बनाकर आउट हुए।
आरएस गुप्ता ने तरुवर का साथ निभाया और चौथे विकेट के लिए 117 रन जोड़कर ओएनजीसी का स्कोर 232 रन पहुंचा दिया। इस स्कोर पर तरुवर 97 गेंद में 11 चौके व 2 छक्के की मदद से 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
रोमांचक रहा मुकाबला
अंतिम चार ओवर में 47 रन जोड़कर निर्धारित 45 ओवर में टीम ने 344 रन बनाए। आरएस गुप्ता ने 56, राहुल तेवतिया ने नाबाद 57 रन बनाए।
रेलवे के आशीष व अश्वनी ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम को 12 रन पर पहला झटका लगा। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए मृत्युंजय(85) व प्रशांत अवस्थी(80) ने 155 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
दोनों के आउट होने के बाद शेष 8 विकेट 79 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। दीपक यादव ने 20, अतुल शर्मा ने 17 रन बनाए।
ओएनजीसी के लिए राहुल तेवतिया ने 8.3 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट झटके। सुमित नरवाल, सुहेल शर्मा, प्रवीण गुप्ता व सारंग रावतको 1-1 विकेट मिला।