{"_id":"a14b6387a54be26451d760d2cb873573","slug":"uttarakhand-gold-cup-in-dehradun-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड कपः हितेन ने संभाली एयर इंडिया की उड़ान","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गोल्ड कपः हितेन ने संभाली एयर इंडिया की उड़ान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Jun 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में हरियाणा पुलिस और सीडब्ल्यूसी दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरियाणा पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाली करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक हरियाणा पुलिस 16 ओवरों में चार विकेट खोकर 132 रन बना चुकी थी।
हितेन दलाल की 167 रनों की आतिशी पारी और बालरों की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर एयर इंडिया ने 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
अनुकूल पिच पर लिया गेंदबाजी का फैसला
रेंजर्स ग्राउंड में खेले गए लीग मुकाबले में एयर इंडिया ने देना बैंक को 58 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर देना बैंक ने बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर पहले गेंदबाजी का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
एयर इंडिया का नौ रन पर पहला विकेट गिरने पर देना बैंक के कप्तान पुनीत बिष्ट का फैसला सही लगने लगा। लेकिन हितेन दलाल और प्रदीप मलिक ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी कर एयर इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
प्रदीप 72 रन के स्कोर पर अनुराग का शिकार बने। दूसरे छोर से हितेन दलाल ने गेंदबाजों पर आक्रामक रुख अपना लिया।
दीपक जून के साथ तीसरे विकेट लिए 77 और आरआर परीदा के साथ चौथे विकेट के लिए हितेन ने 91 रन जोड़े। दीपक जून ने 32 और परीदा ने 37 रन बनाए।
अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने के चक्कर में हितेन 104 गेंद में 19 चौके व 6 छक्कों की मदद से 167 रन बनाकर 315 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद 40 ओवर में 7 विकेट पर 330 रन बनाए।
जवाब में आदित्य जैन और अनुराग त्यागी ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 47 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इस स्कोर पर दोनों बल्लेबाज एक के बाद एक आउट हो गए।
मध्यक्रम में पुनीत बिष्ट ने 39 गेंद में 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और वरुण के साथ 72 रन जोड़कर टीम को जिताने की कोशिश की।
निचलेक्रम में अंकित व विकास ने 9वें विकेट के लिए 68 जोड़कर उम्मीदें जगाईं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
शान से क्वार्टर फाइनल में पहुंची मुंबई
बीएसएनएल को सात विकेट से करारी शिकस्त देकर एमसीए मुंबई ने 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
बीएसएनएल के निरंजन ने 129 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन मुंबई के हिकेन शाह की 104 रन की पारी के आगे उनकी मेहनत धरी रह गई।
एसीए ग्राउंड में बुधवार को बीएसएनएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मगर 13 रन के कुल स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
सुशील कुमार और कप्तान निरंजन ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़कर टीम को संभाला। इस स्कोर पर सुशील 24 रन बनाकर आउट हुए।
चौथे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी
इसके बाद संजय ने निरंजन का साथ निभाया और चौथे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। संजय 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे छोर से निरंजन ने शानदार खेल जारी रखा और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए।
पांचवें विकेट के लिए कमलेश के साथ निरंजन ने 83 रन जोड़कर टीम को 237 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर निरंजन 100 गेंद में 16 चौके व 3 छक्कों की मदद से 129 रन बनाकर आउट हुए।
इस स्कोर पर बीएसएनएल ने लगातार 3 विकेट खोए और आखिरी 5 बल्लेबाज मात्र 1 रन ही बना सके। मुंबई के इकबाल ने 4 व आलम ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई का भी 1 रन पर पहला विकेट गिर गया। सलामी बल्लेबाज जय बिस्ता ने सरफराज के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।
जय 32 और सरफराज 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हिकेश शाह और निखिल ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और चौथे विकेट के लिए 21 ओवर में 153 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई।
हिकेश ने 66 गेंद में 15 चौकों की मदद से 104 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि निखिल ने नाबाद 51 रन बनाए। बीएसएनएल के कमलेश ने 2 विकेट लिए।