फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand gold cup in dehradun

उत्तराखंड गोल्ड कपः गैर जिम्मेदारी उत्तराखंड पर पड़ी भारी

Sun, 01 Jun 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Jun 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand gold cup in dehradun

कप्तान रवींद्र रावत के लक्ष्य के नजदीक पहुंचकर गैर जिम्मेदाराना तरीके से आउट होने से उत्तराखंड इलेवन 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत के करीब पहुंचकर चार रन से हार गई।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी यूपीसीए
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के 292 रन का पीछा करते हुए उत्तराखंड इलेवन अंतिम ओवर में जीत के लिए जरूरी सात रन में से सिर्फ तीन बना सकी और दो विकेट गवां दिए।
विज्ञापन


रेंजर्स ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी यूपीसीए को मुकुल और गौरव की सलामी जोड़ी ने 60 रन की अच्छी शुरुआत दी। गौरव 49 रन बनाकर रवींद्र रावत का शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडाउन बल्लेबाज रक्षण फराज ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी स्कोर आगे बढ़ाया। रक्षण 45वें ओवर में 285 रन के स्कोर पर आउट हुए।

रक्षण ने 110 गेंद में 8 चौके व 4 छक्कों की मदद से 128 रन की पारी खेली। निर्धारित 45 ओवर में यूपीसीए ने 292 रन का लक्ष्य रखा।

जवाब में उत्तराखंड इलेवन को 29 रन पर पहला झटका लगा। मध्यक्रम में नीरज सैनी और अमित ने 61 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। नीरज 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

रनगति बढ़ाने के चक्कर में रवि बिष्ट 30 रन बनाकर चलते बने, लेकिन दूसरे छोर से कप्तान रवींद्र रावत ने आक्रामक खेल जारी रखा। 44वें ओवर में लंबा हिट लगाने के चक्कर में वह बोल्ड हो गए। शेष दो विकेट 6 रन ही जोड़ सके।

दूसरी जीत से ओएनजीसी शीर्ष पर
32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत के साथ ओएनजीसी ने अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

शनिवार को एसीए ग्राउंड में खेले गए मैच में ओएनजीसी ने हरियाणा पुलिस को 24 रन से शिकस्त दी। हरियाणा पुलिस ने टॉस जीतकर ओएनजीसी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

सम्राट और मयंक ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े, इस स्कोर पर मयंक आउट हुए। इसके बाद सम्राट ने तरुवर कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट लिए 92 रन की साझेदारी कर टीम को 138 तक पहुंचाया।

सम्राट 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे विकेट के लिए तरुवर और नितेश राणा ने 70 रन जोड़कर टीम को 208 तक पहुंचाया। तरुवर 81 रन बनाकर आउट हुए।

राहुल तेवतिया ने खेली तेज पारी
निचले क्रम में राहुल तेवतिया ने 31 गेंद में 57 रन की तेज पारी खेली। निर्धारित 45 ओवर में ओएनजीसी ने 8 विकेट खोकर 303 रन बनाए। नितेश ने 38, सुहेल ने 30 रन बनाए।

हरियाणा पुलिस के अर्जुन ने 3, कुलदीप व विनीत ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में हरियाणा को शिवम व अंकुश की सलामी जोड़ी ने 74 रन की अच्छी शुरुआत दी।

शिवम 44 रन बनाकर इस स्कोर पर आउट हुए। जिसके बाद नियमित अंतराल में विकेट गिरने से टीम ने 143 रन पर 4 विकेट गवां दिए। मध्यक्रम में जोगेंद्र शर्मा ने माधव के साथ 67 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला।


जोगेंद्र शर्मा 78 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पूरी टीम 279 रन पर सिमट गई। माधव ने 24, गौरव ने 21 रन बनाए। ओएनजीसी के विक्रमजीत ने 3, सुमित व राहुल ने 2-2 विकेट लिए।

आज के मैच
उत्तराखंड इलेवन बनाम यूपीसीए: रेंजर्स ग्राउंड
ओएनजीसी बनाम हरियाणा पुलिस: एसीए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed