फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand gold cup

गोल्ड कप के लिए भिड़ी टीमें, शानदार मुकाबला

Mon, 26 May 2014 02:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 May 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand gold cup

ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को रेजंर्स ग्राउंड में एलडीए लखनऊ और डीएडीएसए दिल्ली के बीच मैच खेला गया।

विज्ञापन


चार विकेट खोकर 57 रन बनाए

डीएडीएसए ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी कर एलडीए लखनऊ ने 210 रन बनाए। वहीं फिलहाल डीएडीएसए ने छह ओवरों पर दो विकेट खोकर तीन रन बनाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही राजधानी देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे मैच में एनई रेलवे ने पहले खेलकर 216 रन बनाए और जयपुर 11 राजस्थान के अभिजीत ने 10 ओवर में सात विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को उद्घाटन के दौरान खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य में ग्रामीण खेलों के विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं।

खासकर कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा दिए जाने की सहमति बनी है।

परेड ग्राउंड में खेल परिसर के निर्माण में देरी के बारे में दिनेश अग्रवाल ने कहा कि कार्यदायी संस्था को सरकार ने निर्माण के लिए छह महीने का समय दिया था, लेकिन सरकारी कामों में धन की कमी के कारण कुछ रुकावटें आ जा ती है।

अगर किसी कारण से रुपया रिलीज नहीं हो पाता, तो निर्माण एजेंसी भी ढिलाई बरतने लगती है। उन्होंने जुलाई में निर्माण कार्य पूरा होने का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में दो जगहों पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। साथ ही हल्द्वानी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान का भी निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।


हुई नोटों की बरसात
गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद् घाटन मैच के दौरान गेंद के सीमा रेखा से बाहर होने पर नोटों की बरसात भी होने लगी है।

दरअसल इंदिरा मार्केट के डोरा गार्मेंट्स के स्वामी मनोज डोरा रविवार को मैच शुरू होने से पहले ही मैदान पर पहुंच गए थे।
मैच शुरू होते ही वे लुत्फ उठाने लगे, इसी बीच जैसे ही मैच का पहला छक्का लगा, मनोज तुरंत दौड़कर मैदान पर गए और बल्लेबाज की जेब में रुपए डालकर वापस आ गए।

इसके बाद जब पहला विकेट गिरा तो उन्होंने गेंदबाज की जेब में भी रुपए इनाम स्वरुप डाले। दो बार मैदान में घुसने के बाद अंपायरों ने मनोज को मैच के दौरान फील्ड में घुसने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed