फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand gold cup

देहरादून में कल से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच

Sat, 24 May 2014 01:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 May 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand gold cup

32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 25 मई से रेंजर्स ग्राउंड में आगाज होगा। टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को ढाई लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड समेत 16 टीमें करेंगी प्रतिभाग
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला एफसीआई और नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ के बीच खेला जाएगा।

दून क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप के दो सब-ग्रुप बनाए गए हैं। टूर्नामेंट के मुकाबले रेंजर्स ग्राउंड, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 8 जून को रेंजर्स ग्राउंड में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि इस वर्ष पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है। यूपीसीए पैनल के पिच क्यूरेटरों ने पिच तैयार कर ली है।

उन टीमों को प्रतियोगिता में प्रवेश दिया गया है जिसमें जूनियर इंडिया, रणजी और आईपीएल खेल चुके खिलाड़ी शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में एएस मेंगवाल, कुमार थापा, ओपी सूदी, भूपेंद्र बरी, हरी भंडारी, अमित जायसवाल, पवन पाल, नरेंद्र शाह आदि मौजूद थे।

ये हैं टीमें
ग्रुप ए
1- फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया(एफसीआई), नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ, जयपुर इलेवन(राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन), सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन नई दिल्ली

2- डीएडी स्पोर्ट्स बोर्ड नई दिल्ली, लोकल डेवलपमेंट अथॉरिटी लखनऊ, इंडियन एयर फोर्स नई दिल्ली, यूनीडो इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

ग्रुप बी
1- ओएनजीसी नई दिल्ली, यूपीसीए कानपुर, पुलिस स्पोर्ट्स बोर्ड हरियाणा, उत्तराखंड इलेवन
2- एयर इंडिया नई दिल्ली, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन मुंबई, बीएसएनएल नई दिल्ली, देना बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed