फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand four player will play in Rio Olympic.

रियो ओलंपिक में खलेंगे उत्तराखंड के चार खिलाड़ी

Mon, 14 Dec 2015 01:34 PM IST
हिमांशु जोशी / अमर उजाला, हल्द्वानी
हिमांशु जोशी / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 14 Dec 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand four player will play in Rio Olympic.

रियो ओलंपिक में पहली बार उत्तराखंड के चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, हालांकि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


बाजपुर के गुरमीत सिंह, बैजनाथ के नितेंद्र और चमोली के मनीष ने जहां एथलेटिक्स के जरिये ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, वंदना कटारिया ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनेंगी। फिलहाल इन चार खिलाड़ियों का जाना तय हो गया है।

इस बार उत्तराखंड की निगाहें अगस्त 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक पर होगी। हो भी क्यों न राज्य के चार खिलाड़ी भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा होंगे। बन्नाखेड़ा (बाजपुर) के गुरमीत सिंह ओलंपिक में 20 किमी. वॉक रेस में हिस्सा लेंगे। इन दिनों बंगलूरू में प्रेक्टिस कर रहे गुरमीत का कहना है कि यह मेरा दूसरा ओलंपिक है।
विज्ञापन


मैं कड़ी प्रेक्टिस कर रहा हूं। इस साल मेरे लिए हर टूर्नामेंट अहम है। मार्च में एशियन चैंपियनशिप होनी है, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने के बाद ओलंपिक में  मुझे आत्मविश्वास मिलेगा। उनका कहना है कि उत्तराखंड में टैलेंट की कमी नहीं है। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से चार खिलाड़ियों का चयन होना काफी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बैजनाथ के नितेंद्र सिंह रावत मैराथन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने शनिवार को ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। नितेंद्र बताते हैं कि आईएएएफ ने रियो ओलंपिक के लिए 17 इवेंट्स के क्वालीफिकेशन मानक में बदलाव किए थे। जिसके बाद मुझे भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला।

इस समय ऊटी में प्रेक्टिस कर रहे नितेंद्र बताते हैं कि 17 जनवरी से मुंबई में भी क्वालीफाई रेस होनी है। यहां अच्छा प्रदर्शन करना है, ताकि मुझे ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन में मदद मिले। चमोली निवासी मनीष सिंह भी ऊटी में ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं। मनीष 50 किमी. वॉक रेस में हिस्सा लेंगे। मनीष का कहना है कि यह मेरा पहला ओलंपिक है।


उम्मीद है कि इसमें बेहतर कर देश और राज्य का नाम रोशन करूं। उनका कहना है कि उत्तराखंड के चार लोगों ने अब तक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अगस्त में रियो ओलंपिक होने हैं, तब तक संख्या और भी बढ़ सकती है। हरिद्वार की वंदना कटारिया भी ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा होंगी। काफी समय बाद महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed