फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand boys selected for national boxing camp.

नेशनल बॉक्सिंग कैंप में उत्तराखंड के तीन बॉक्सर

Wed, 15 Apr 2015 03:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Apr 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand boys selected for national boxing camp.

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन का फल उत्तराखंड के तीन युवा बॉक्सरों को अब मिला है। राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग कोचिंग कैंप के लिए तीनों खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


जहां उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के रास्ते भी खोलेगा। चयनित खिलाड़ी 15 अप्रैल से रोहतक में लगने वाले कैंप में शामिल होंगे। बॉक्सिंग के क्षेत्र में हर बार नए चैंपियन देने वाले उत्तराखंड के तीन युवा खिलाड़ियों ने भविष्य का चैंपियन बनने की राह पर कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान समय में तीनों खिलाड़ी काशीपुर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) हॉस्टल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार काशीपुर के अरविंद कुमार, शेहरान संधु और बागेश्वर निवासी भूपेंद्र टाकुली का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें वर्ष 2012-13 में किए प्रदर्शन के आधार पर तीनों का चयन हुआ है। वर्तमान समय में भूपेंद्र 10वीं, अरविंद 11वीं और शेरन ने 10वीं की परीक्षा दी है। शेहरान ने बीते साल स्कूल नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में रजत पदक भी जीता था। अरविंद ने 2012 में स्वर्ण और भूपेंद्र ने बीते साल कांस्य पदक जीतकर चयन समिति का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

तीनों चयनित खिलाड़ी 15 अप्रैल से 15 मई तक रोहतक में कोचिंग कैंप में विशेषज्ञ कोचों से प्रशिक्षण हासिल करेंगे। तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के चेयरमैन संजय गुंज्याल ने शुभकामना दी है।


38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए युवा बॉक्सरों को तैयार करने की प्रशिक्षकों और एसोसिएशन से अपील की है। उनके साथ ही अर्जुन अवार्डी पद्म बहादुर मल्ल, संघ के अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, सचिव डॉ. धर्मेंद्र भट्ट ने भी खिलाड़ियों को शुभकामना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed