उत्तराखंड के ऋषभ की इंडियन क्रिकेट टीम में एंट्री
मूलरूप से गंगोलीहाट के पाली गांव निवासी और वर्तमान में रुड़की के अशोक नगर में रह रहे ऋषभ पंत को कुछ दिन पूर्व ही अंडर 19 चैलेंजर ट्राफी में इंडिया ग्रीन के कप्तान बनाया गया था।
आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-2 में ऋषभ ने अपनी पढ़ाई की। स्कूल में पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने कई मैच खेले। क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के कारण ऋषभ पहले दिल्ली टीम में शामिल हुए थे। तब से लगातार ऋषभ क्रिकेट में अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ते जा रहे हैं।
परिवार में खुशी का माहौल
उनके पिता राजेंद्र पंत ने फोन पर बताया कि अंडर 19 चैलेंजर ट्राफी में ऋषभ का बेहतर प्रदर्शन रहा। जिसके चलते उसे इंडिया टीम शामिल किया गया है। वह भारत, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की ट्राई सीरीज में भारत की ओर से खेलेगा।
ऋषभ की मां सरोज पंत और बहन साक्षी पंत भी बेहद खुश हैं। यही नहीं मोहल्ले में भी खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देने के लिए घर पर आ रह हैं। जो घर पर नहीं आ पा रहे हैं वह मोबाइल आदि पर बधाई दे रहे हैं।
ऋषभ बहुत अच्छी बैटिंग करता है। इसके अलावा वह अच्छा कीपर होने के साथ बाउलिंग आदि भी अच्छी करता है।