फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand boxing national games in kerala.

राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड को बॉक्सिंग में तगड़ा झटका

Wed, 04 Feb 2015 11:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Feb 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand boxing national games in kerala.

राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग की शुरुआत से पहले ही उत्तराखंड को तगड़ा झटका लगा है। बॉक्सिंग इंडिया की चेतावनी के बाद नेशनल चैंपियन प्रियंका चौधरी ने अंतिम समय में खेलने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


इंडियन ओलंपिक कमेटी पर बॉक्सिंग का जिम्मा

उनके केरल न पहुंचने पर कमला बिष्ट को बुलाया गया है। वहीं उत्तराखंड की दूसरी चैंपियन खिलाड़ी मोनिका सौन के खेलने पर भी संदेह बना हुआ है। बॉक्सिंग इंडिया और भारतीय एम्च्योर बॉक्सिंग संघ के बीच चल रहे विवाद के कारण राष्ट्रीय खेलों में इंडियन ओलंपिक कमेटी को बॉक्सिंग कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


बॉक्सिंग इंडिया ने बॉक्सरों को इसमें खेलने से रोक दिया है। सूत्रों की मानें तो नेशनल गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ियों को बॉक्सिंग इंडिया ने नेशनल कैंप और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से बाहर करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल में खेलने से पीछे हट रहे हैं। केरल में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में 6 फरवरी से बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा शुरू होगी। उत्तराखंड की महिला टीम में मोनिका सौन, प्रियंका चौधरी और कृष्णा थापा को चुना गया था।


नेशनल गेम्स में खेलना किसको अच्छा नहीं लगता, लेकिन बॉक्सिंग इंडिया ने प्रतियोगिता में खेलने पर नेशनल कैंप और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शामिल न करने की चेतावनी दी है। इसलिए प्रतियोगिता से नाम वापस लेना पड़ा है।
- प्रियंका चौधरी

अंतिम समय पर नाम वापस लेना गलत है। संबंधित खिलाड़ी से इसका कारण पूछा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- निर्वाण मुखर्जी, अध्यक्ष उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed