फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand boxer in national game.

राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की महिला बॉक्सर तैयार

Mon, 12 Jan 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Jan 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand boxer in national game.

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को बॉक्सिंग स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद सबसे अधिक है।

विज्ञापन


सीनियर नेशनल महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतने वाली मोनिका सौन और प्रियंका चौधरी राष्ट्रीय खेलों में घर वापसी कर उत्तराखंड के लिए रिंग में उतरेंगी। पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर होगा।

उत्तराखंड की तीन महिला मुक्केबाज दिखाएंगी दम
केरल में 31 जनवरी से 14 फरवरी तक 35वें राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जाएंगे। खेल कुंभ में बॉक्सिंग के मुकाबले 6 फरवरी से होंगे। इसमें उत्तराखंड की तीन महिला मुक्केबाज दम दिखाएंगी।
विज्ञापन


60 किलो भार वर्ग में सीनियर नेशनल वुमन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर चुनी गई काशीपुर की प्रियंका चौधरी से पार पाना दूसरों के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर नेशनल में प्रियंका स्वर्ण जीत चुकी हैं। वहीं, 75 किलो में पिथौरागढ़ की मोनिका सौन दम दिखाएंगी। प्रियंका और मोनिका वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पिथौरागढ़ की कृष्णा थापा 51 किलो भार वर्ग में पदक की उम्मीद जगा रही हैं।

कृष्णा बीते साल ऑल इंडिया यूनीवर्सिटी में रजत पदक जीत चुकी हैं। सर्वश्रेष्ठ लूजर भी चुनी गई थीं। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव डा. धर्मेंद्र भट्ट के मुताबिक मोनिका और प्रियंका के आने से उत्तराखंड को मजबूती मिली है। उम्मीद है राष्ट्रीय खेलों में भी दोनों स्वर्ण पदक जीतेंगी।


राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर टिकी पुरुष टीम
पुरुषों की टीम का चयन नागपुर में चल रही सीनियर राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के रिजल्ट पर टिका है। राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की टीम के अहम सदस्य समझे जा रहे बहादुर, हेमंत और केदार सिंह नैनवाल के प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में बाहर होने से उम्मीदों को झटका लगा है।

अब पिथौरागढ़ के कवींद्र बिष्ट, जितेंद्र जोरा और काशीपुर के जय सक्सेना से जरूर उम्मीदें हैं। यह क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed