{"_id":"c5ad0ffb11bc0df585108beac7d12d7b","slug":"uttarakhand-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में उत्तराखंडियों ने साबित की बादशाहत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
दिल्ली में उत्तराखंडियों ने साबित की बादशाहत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Jun 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
लिनिंग इंडियन स्कूल बैडमिंटन लीग (एलआईबीएल) में उत्तराखंड के स्नेहा और चयनित जोशी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड कब्जाए। इसके अलावा राज्य के खिलाड़ियों ने छह और पदक अपनी झोली में डाले।
विज्ञापन
24 जून से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हो रही आईएसबीएल में राज्य के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।
बालिका अंडर-13 वर्ग में उत्तराखंड की स्नेहा रजवार ने फाइनल मुकाबले में लतिका श्रीवास्तव को 21-7, 21-13 से सीधे सेटों में हराकर गोल्ड मेडल जीता।
बालक अंडर-13 एकल वर्ग में चयनित जोशी ने स्वर्ण जीता। चयनित ने सेमीफाइनल में देवित भारद्वाज को, जबकि फाइनल में भारत को 21-14, 21-16 से शिकस्त दी। अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में उत्तराखंड की ऐना चौहान को फाइनल में असोम की राजकुमारी के हंदूक से 21-18, 21-10 से हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
बालक अंडर-11 एकल वर्ग में उत्तराखंड के उत्कर्ष गुप्ता को संघर्षपूर्ण मुकाबले में आदित्य ने 18-21, 21-16 और 21-20, बालिका अंडर-11 एकल वर्ग में अवंतिका पांडेय को राजकुमारी हंदूक ने 16-21, 21-16, 21-20 और अनुपमा उपाध्याय को ऐना चौहान ने 21-16, 21-10 से हराया।
विज्ञापन
तीनों ही खिलाड़ियों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी। प्रतियोगिता के कई वर्ग में राज्य के खिलाड़ी अभी अपनी जगह बनाए हैं।