फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand badminton team in national tournament final.

नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा उत्तराखंड

Mon, 18 Jan 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand badminton team in national tournament final.

उत्तराखंड की अंडर-16 बैडमिंटन टीम राजीव गांधी खेल अभियान के तहत चेन्नई में चल रही नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। टीम स्पर्धा के साथ खेली जा रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी ऋत्विक चंद रजवार को पहली रैंकिंग प्राप्त है।

विज्ञापन


टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में उत्तराखंड के ऋत्विक चंद ने मध्य प्रदेश के मानी काहू को 21-18, 19-21, 21-15 से हराया। उत्तराखंड के भावेश पांडे ने मध्यप्रदेश के मनोज को 21-18, 21-15 से पराजित किया।
विज्ञापन


दून के ऋषिराज भी टीम में
उत्तराखंड की टीम में हल्द्वानी के भावेश पांडे, चंपावत के अक्षत वर्मा, देहरादून के ऋषिराज, काशीपुर के अमित पंत शामिल हैं। ऋत्विक के पिता नरेश चंद ने बताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पर्धा के खिताब पर कब्जा जमाने के लिए टीम पूरी ताकत लगा रही है। राज्य की बैडमिंटन टीम के फाइनल पहुंचने की सूचना मिलने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed