{"_id":"8e0462a13cfb28c1df312a37b05d4799","slug":"uttarakhand-badminton-players-shine-in-national-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के फलक पर छा गए उत्तराखंड के शटलर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
देश के फलक पर छा गए उत्तराखंड के शटलर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Mar 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के युवा शटलरों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। कुहू गर्ग ने जहां इंडिया ओपन सुपर सीरीज के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर नया इतिहास रचा है, वहीं लक्ष्य सेन और उन्नति बिष्ट ने एकल वर्ग में देश में दूसरी रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
अंडर-19 एकल वर्ग में चिराग सेन भी दूसरी रैंक पर काबिज हैं। जबकि चयनित जोशी युगल वर्ग में नंबर एक बन गए हैं।
उत्तराखंड के छह खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग में टॉप-5 में शामिल हैं।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ताजा रैंकिंग के अनुसार साढ़े 13 साल के लक्ष्य सेन ने अंडर-17 के एकल वर्ग में 1765 रैंकिंग अंकों के साथ देश में दूसरी रैंक हासिल की है। 2050 अंकों के साथ पहले नंबर पर तेलंगाना के सिरिल वर्मा हैं।
विज्ञापन
अंडर-19 में लक्ष्य नंबर 6 और अंडर-15 में नंबर 7 पर मौजूद हैं। वहीं बालिका अंडर-15 आयु वर्ग में उन्नति बिष्ट एकल वर्ग में 1319 अंकों के साथ दूसरे और युगल वर्ग में 837 अंक के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। अक्षिता भंडारी युगल वर्ग में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
अंडर-15 बालक वर्ग में चयनित जोशी युगल वर्ग में जहां 1021 अंकों के साथ पहली रैंक पर हैं, तो एकल वर्ग में 947 अंक के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं। जबकि स्नेहा रजवार बालिका वर्ग के युगल वर्ग में 808 रैंकिंग अंक के साथ दूसरे और एकल वर्ग में 1202 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंची हुई हैं।
वहीं कुहू गर्ग अंडर-19 मिक्स डबल्स में 927 अंक के साथ तीसरे, एकल में 11वें, सीनियर एकल में 20 और मिक्स डबल्स में 10वें स्थान पर हैं। एयर इंडिया से खेल रहे उत्तराखंड के चिराग सेन अंडर-19 एकल वर्ग में 1574 अंक के साथ दूसरे और सीनियर वर्ग में 20वें स्थान पर हैं। जबकि बोधित जोशी अंडर-19 के नौंवे पायदान पर मौजूद हैं।