{"_id":"cf2717523bcbd2ef4187e955b5d3c51c","slug":"uttarakhand-aryan-selected-in-zonal-cricket-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल क्रिकेट कैंप में आर्यन जुयाल का चयन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जोनल क्रिकेट कैंप में आर्यन जुयाल का चयन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के मूल निवासी आर्यन जुयाल का जोनल क्रिकेट कैंप में चयन हुआ है। आर्यन यूपी की अंडर-16 टीम से खेलते हैं।
विज्ञापन
आर्यन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्होंने ऊपरी क्रम में कई बार अपनी उपयोगिता साबित की है। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नागपुर में सेंट्रल जोन अंडर-16 और 19 वर्ग के खिलाड़ियों के जोनल क्रिकेट एकेडमी कैंप के लिए बैठक हुई। इस बैठक में यूपीसीए के अरविंद कपूर भी मौजूद थे।
2015-16 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का कैंप के लिए चयन किया गया। अंडर-16 वर्ग में आर्यन जुयाल के अलावा प्रभनूर सिंह, आर्यन शर्मा, दिव्यांश जोशी, कार्तिक त्यागी, हर्षित पालीवाल, दिव्यांश राजपूत और विशाल ठाकुर। वहीं अंडर 19 में माधव कौशिक और प्रियम कुमार गर्ग, विनीत आदि।
विज्ञापन
आर्यन के परिजनों ने बताया कि सबसे पहले उसकी प्रतिभा नोसग्रे सीनियर सेकेंड्री स्कूल के क्रिकेट कोच ने पहचानी। बेहतरीन खेल की बदौलत आर्यन का सेलेक्शन पहली बार में ही यूपी की अंडर-14 टीम के लिए हो गया।
विज्ञापन
2014 में आर्यन ने डूंगरपुर बोर्ड ट्रॉफी में भी बेहतरीन खेला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अंडर -16 के लिए खेलते हुए उसने कई मैचों में यूपी की जीत की नींव रखी है।